रामदयाल मीना कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष 

रामदयाल मीना कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष 

रामदयाल मीना कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष
सवाई माधोपुर 25 मार्च। जिला कृषि कार्यालय में अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन जिला शाखा सवाई माधोपुर के चुनाव राजस्थान कृषि स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश स्वर्णकार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से उद्यान विभाग में कार्यरत रामदयाल मीना (आरडी) को जिलाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त के जिलाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, जिला मंत्री हनुमानसिंह नरूका, संयोजक अशोक पाठक एवं राजस्थान कृषि स्नातक संघ के सचिव विजय जैन, प्रदेश मंत्री कृषि पर्यवेक्षक संगठन रामसहाय मीना, पूर्व अध्यक्ष सत्यकुमार सिंह, हरपालसिंह आदि ने निर्विरोध निर्वाचन पर मीना को बधाई दी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने संगठन के लिए तन-मन-धन से तत्पर सेवा करने का संकल्प लिया।

G News Portal G News Portal
80 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.