घायल मिला दुर्लभ पक्षी – चौथ का बरवाड़ा

घायल मिला दुर्लभ पक्षी – चौथ का बरवाड़ा

घायल मिला दुर्लभ पक्षी
चौथ का बरवाड़ा : भीषण गर्मी और तपन की वजह से आए दिन दुर्लभ प्रजाति के पक्षी यूडाइनेमिस स्कोलोपेकस जिसे स्थानीय भाषा में नर कोयल कहा जाता है घायल होकर गिर रहे हैं। पक्षी विशेषज्ञों की मानें तो भीषण गर्मी और तपन की वजह से ये पक्षी गिर रहे हैं।
कस्बे के फतेह दरवाजा के पास एक घायल नर कोयल घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के सहयोगी शकील मंसूरी मौके पर पहुंचे। नीलापन लिए काला रंग के इस नर कोयल के नाखून और पूंछ टूटे मिले। नर कोयल के पूंछ से खून बह रहा था। शकील मंसूरी ने बताया कि उन्होंने पक्षी को वन विभाग कार्यालय में सुपुर्द कर दिया है जिसे ठीक होते ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.