वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में शामिल हुए रविन्द्र शर्मा-गंगापुर सिटी

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में शामिल हुए रविन्द्र शर्मा-गंगापुर सिटी

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में शामिल हुए रविन्द्र शर्मा-गंगापुर सिटी
   वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मण्डल उपाध्यक्ष एस के गुप्ता ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन यातायात शाखा के जुझारू नेता रविन्द्र शर्मा ने आज पूरे जोर-शोर के साथ वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष श्री सी. एम. उपाध्याय ने माला एवं तिरंगी पट्टी पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उपस्थित रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ डाॅ. आर. पी. भटनागर जी की अध्यक्षता में लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला संगठन है जो हर वर्ग, हर समुदाय, हर कैडर को साथ लेकर चलता है तथा संगठन में सभी को अपनी बात कहने का भी अधिकार देता है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ, एनएफआईआर से जुडा हुआ वह संगठन है जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर कार्य करता है।
           इस अवसर पर मण्डल सचिव श्री अब्दुल खालिक ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में लाल झण्डे के खिलाफ माहौल है क्योंकि लाल झण्डा चीन से प्रेरित झण्डा है तथा जिसका कार्य ही चलते हुए उद्योगों को बंद करवाना तथा लोगों को उकसाना रह गया है इसलिए भारवर्ष में आने वाले समय में तिरंगा झण्डा ही शान से लहराएगा तथा पूरे भारतवर्ष के लिए शान का भी प्रतीक है।
खलीक ने यह भी कहा कि जोनल अध्यक्ष डाॅ. आर. पी. भटनागर जी सत्य कहते है कि जीवन में किया गया कोई भी संघर्ष खाली नहीं जाता है अतः जो व्यक्ति संघर्ष करता है उसको उसका फल अवश्य मिलता है। उन्होने रविन्द्र शर्मा से कहा कि रेल कर्मचारियों के लिए खुल कर काम करने के लिए यदि कोई संगठन है तो वह वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ है।
इस अवसर पर एम्पलाईज यूनियन के पूर्व पदाधिकारी रविन्द्र शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वह सदैव कर्मचारी हित में डाॅ आर.पी. भटनागर जी द्वारा बताये गये रास्ते पर कार्य करते हुए आगे बढ़ेंगे तथा उन्होंने यह भी कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि डाॅ. आर. पी. भटनागर जी के अनुभव को हम पूरे रेलकर्मियों तक पहुंचायेंगे।
इस अवसर पर सैंकडों की संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं का हुजुम था जो कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ जिन्दाबाद एवं डाॅ. आर. पी. भटनागर जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

G News Portal G News Portal
12 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.