आर्य भट्ट संस्थान द्वारा सम्मानित हुई रिकॉर्ड गर्ल

आर्य भट्ट संस्थान द्वारा सम्मानित हुई रिकॉर्ड गर्ल

आर्य भट्ट संस्थान द्वारा सम्मानित हुई रिकॉर्ड गर्ल
सवाई माधोपुर 11 मार्च। विश्व महिला दिवस के दिन आर्यभट संस्थान द्वारा फरीदाबाद की सृष्टी गुलाटी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेक्टर-2 आर्यभट्ट संस्थान बल्लभगढ़ फरीदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित कई समाज सेवियों को सम्मानित किया गया जिनमें सृष्टी गुलाटी सबसे छोटी प्रतिभागी रही। आर्यभट्ट संस्थान से सुनील ने बेटी के इस अप्रतिम सफलता के लिए सृष्टी के माता पिता की प्रशंसा की ओर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दिनेश सिंह, सुनील, प्रवीन गुलाटी, प्रिया गुलाटी, पूनम, मनीषा, अम्बिका शर्मा आदि सभी समाजसेवी उपस्थिति रहे।
पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि इस सम्मान को पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। सुनील दत्त ब्रह्मभट आर्यभट संस्थान ने कहा कि सृष्टी गुलाटी एक बेहद ही प्रतिभाशाली बच्ची हैं और हम सभी बेटी के साथ है। सृष्टी गुलाटी को उसकी अभूतपूर्व सफलता और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.