क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम को किया रवाना

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम को किया रवाना

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम को किया रवाना
सवाई माधोपुर 13 अक्टूबर। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर के अधीन गैर बैंकिंग क्षेत्रों तक
बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से मोबाइल एटीएम वेन का लोकार्पण जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक देवेंद्र प्रसाद बैरवा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।
एटीएम वेन के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन को विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा जिससे लोग इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसमें उपलब्ध एटीएम सुविधा का भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नकद निकासी हेतु उपयोग किया जा सकेगा। इस मुद्रा रथ के द्वारा प्रशासन शहरों, गावों के संग अभियान में भी लोगों को वित्तीय समावेशन के तहत जागरूक किया जाएगा।
इस समारोह में बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक आर.डी. गर्ग, सुधीर कुमार पाठक एवं क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य और निजी सहायक सीईओ सत्यनारायण जायसवाल भी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
78 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.