ग्रामीण ओलंपिक के लिए पंजीयन तिथि बढी, अब 30 नवंबर तक पंजीयन
सवाई माधोपुर, 16 नवंबर। राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल 2021 के लिए खिलाडियों की पंजीयन तिथि को बढाकर 15 नवंबर से 30 नवंबर कर दिया गया है। जिला खेल अधिकारी ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों तथा लोगों से आग्रह किया कि ग्रामीण खेल ओलंपिक में अधिक से अधिक पंजीयन करवाकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए प्रेरित करें।