ग्रामीण ओलंपिक खेल के लिए अब पंजीयन 15 नवंबर तक
सवाई माधोपुर, 1 नवंबर। राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल-2021 के लिए खिलाडियों के पंजीयन की अंतिम तिथि को बढाकर अब 15 नवंबर कर दिया गया है।
जिला खेल अधिकारी ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं का ग्रामीण ओलंपिक के लिए अधिक से अधिक पंजीयन करवाने का आग्रह लोगों से किया है। उन्होंने बताया कि आयु की कोई सीमा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत अधिकारी, कार्मिक, विद्यार्थी या अन्य कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करवा सकता है।