पंचायत समिति बामनवास के निर्वाचन क्षेत्रों की अन्य पिछडा वर्ग व महिलाओं की आरक्षण लॉटरी

पंचायत समिति बामनवास के निर्वाचन क्षेत्रों की अन्य पिछडा वर्ग व महिलाओं की आरक्षण लॉटरी

पंचायत समिति बामनवास के निर्वाचन क्षेत्रों की अन्य पिछडा वर्ग व महिलाओं की आरक्षण लॉटरी
संबंधी बैठक 22 जून को
सवाई माधोपुर, 16 जून। पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत बामनवास पट्टी कलां एवं बामनवास पट्टी खुर्द को सम्मिलित कर चतुर्थ श्रेणी नगरपालिका का गठन किए जाने से पंचायत समिति बामनवास के वार्डाे (एकल सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्रों) का पूर्व में किया गया आरक्षण प्रभावित हो गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि पंचायत राज अधिनियम, 1994 की धारा 15-16 के प्रावधानों व राजस्थान पंचायत राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 5 से 9 में वर्णित प्रक्रिया के अनुसार अन्य पिछडा वर्ग व महिलाओं के लिए लॉटरी निकालकर आरक्षण किया जाएगा। इस संबंध में आरक्षण लॉटरी बैठक 22 जून को दोपहर 12 कलेक्ट्रेट सभागार सवाई माधोपुर रखी गई है।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.