ब्रेकिंग न्यज
तीस हजार का मोबाइल लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय !
उपखंड बौंली क्षेत्र से गुजर रही दिल्ली मुंबई नेशनल हाईवे(work in progress) से गुजरते हुए लोकेश माली पुत्र नवल मालिकों ₹30000 की कीमत का मोबाइल पड़ा मिला जिसे मोबाइल मालिक तक पहुंचा कर लोकेश ने ईमानदारी का परिचय दिया !
गौरतलब है कि जहां युवाओं में मोबाइल के प्रति एक विशेष लगाव देखते हुए और समाज में विभिन्न प्रकार की घटनाओं को हम सुनते हैं जहां समाज में चोरी जैसे अन्य अपराध बढ रहे हैं वहीं कहीं ना कहीं अभी इंसानियत भी जिंदा है,जिस व्यक्ति का मोबाइल था उसका नाम है राजू गुर्जर निवासी कुशलपुरा तहसील बौंली है !
मोबाइल पाकर राजू गुर्जर काफी खुश नजर आए और उन्होंने लोकेश सैनी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए पीठ थपथपा कर इनाम देने की बात कही, किंतु लोकेश सैनी ने मना करते हुए किसी और की हेल्प करने की बात कह कर एक नई मिसाल पेश की !
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.