प्रो एक्टिव होकर कार्य करें राजस्व अधिकारी, लंबित प्रकरणों का करें समय पर निस्तारणः कलेक्टर

प्रो एक्टिव होकर कार्य करें राजस्व अधिकारी, लंबित प्रकरणों का करें समय पर निस्तारणः कलेक्टर

प्रो एक्टिव होकर कार्य करें राजस्व अधिकारी, लंबित प्रकरणों का करें समय पर निस्तारणः कलेक्टर
राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, 4 जनवरी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई स्थानीय स्तर पर तत्परता से जीरों पैंडेन्सी के लक्ष्य के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी प्रो एक्टिव होकर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें, जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो।
कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्यों की समीक्षा करें और जो कार्मिक अपने कार्य में कोताही बरत रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
मिशन मोड में कार्य करें अधिकारीः-कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने राजस्व अधिकारियों को समर्पित होकर मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमाज्ञान के लम्बित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के संबंध में बकाया प्रकरणों का मिशन मोड में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित 27 बिन्दुओं के आधार पर अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की लगातार समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में जीरों पैंडेन्सी के लिए अधिकारी प्र यास करें। जिला कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण लक्ष्य अनुसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर, गंगापुर एवं बामनवास में रेवेन्यू केसेज की अधिक पैंडंेन्सी पर नाराजगी जताते हुए पैंडेन्सी समाप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की राजस्व आय एवं वसूली लक्ष्य अनुसार पूर्ण की जावें। उन्होंने एल.आर.एक्ट एवं एम.ए.सी.टी. के प्रकरणों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने खातेदारी के मामलों में रेकार्ड एवं मौके की जांच कर सभी विवाद रहित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विचाराधीन राजस्व मुकदमों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के प्रयास किये जायें ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी प्रकार की बकाया राजस्व वसूली के लिए मिशन मोड में प्रयास करने एवं शत-प्रतिशत वसूली किये जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पंजीयन के मामलों में एमनेस्टी योजना के संबंध में लोगों को जानकारी देने तथा पंजीयन कार्य लक्ष्य के अनुसार करने के निर्देश दिए। बैठक में म्यूटेशन, जमाबंदी, सीमाज्ञान, प्राथमिक जांच, तहसीलदार लेवल की जांच, सेग्रिगेशन, कम्प्यूटर में म्यूटेशन फीडिंग और मॉडल रिकॉर्ड रूम के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कार्याे को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राशन कार्डाे में आधार सीडिंग का कार्य पूरा करवाएं:- कलेक्टर ने राशन कार्ड में आधार कार्ड सीडिंग के कार्य को पूरा करवाने के लिए राशन डीलरों के साथ बैठक कर सीडिंग के बकाया कार्य को पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही डीएसओ को लापरवाह डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जन आधार कार्ड के शत प्रतिशत वितरण करवाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्य नही करने एवं लापरवाही बरतने वाले ई मित्र के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सवाई माधोपुर भवानी सिंह पंवार, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.