बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयोजित

बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयोजित

बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, 25 जनवरी। बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए।
बैठक में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि कनेक्शन, घरेलू बिजली कनेक्शन की स्थिति तथा बिजली जीएसएस के कार्य, सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्याे का समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। कृषि के बकाया कनेक्शन एवं संसाधन उपलब्धता के संबंध मंे भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में लहसोडा एवं कुनकटा कलां में 33 केवी सब स्टेशन के कार्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सडकों के कार्य के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने गत दिनों एनएचएआई पर कार्य करते समय बिजली के पोल एवं तार टूटने के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए सम्बंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार हाइवे के बीच आने वाली बिजली लाइन के शिफ्टिंग के कार्य के संबंध में भी जानकारी ली।
बैठक में सीएमएचओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग एवं महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारियों से हैल्थ वर्कर्स के टीकाकरण को पूरा करवाने के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय के पीएमएओ से मेडिकल कॉलेज के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने उप निदेशक कृषि विस्तार से किसानों की फसलों में हुए नुकसान के संबंध में फसल कटाई प्रयोग की जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित:- कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर बनने वाली जल स्वच्छता समिति के गठन की जानकारी ली। जिले में 756 में से 632 समितियों का गठन हो चुका है। शेष समितियों के गठन तथा जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से पानी आपूर्ति की परियोजना के लिए बनाये गए प्लान के संबंध में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता सीताराम मीना से योजनाओं को समय पर क्रियांवित करते हुए आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.