बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयोजित

बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयोजित

बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, 5 अप्रैल। बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में डीफ्लोरिडेशन यूनिट एवं विद आउट डीएफयू के संचालित पेयजल यूनिट के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। पेयजल परिवहन, हैंडपंप सुधारने के कार्य तथा आरओ प्लांट के संबंध में निर्देश दिए। टैंकरों से की जा रही पेयजल आपूर्ति की जीपीएस से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई डीपीआर रिपोर्ट की स्वीकृति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।
बैठक में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि और घरेलू कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली तथा बिजली जीएसएस के निर्माण कार्य, सेपरेट फीडर,बिजली के पोल, लाइन, ट्रांसफार्मर व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के संबंध मंे भी समीक्षा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सडकों के कार्य के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने सडक के कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिये।
बैठक में सीएमएचओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने के लिए जागरूकता लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए वार्ड वार वैक्सीनेशन केम्प लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मौसमी बीमारियों, अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, दवाईयां, जांच आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर संपर्क पोर्टल, समाधान तथा अन्य स्तर से प्राप्त परिवादों का समय पर एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान, सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना, सीडीईओ रामकेश मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, पीडब्ल्यूडी, जेवीवीएनएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.