वार्ड पार्षद की अनदेखी से रास्ता अवरुद्ध।

वार्ड पार्षद की अनदेखी से रास्ता अवरुद्ध।

वार्ड पार्षद की अनदेखी से रास्ता अवरुद्ध।
गत दिनों वार्ड नंबर 14 कॉलोनी से खेत वाले आम रास्ते की सफाई मेरे स्वयं के द्वारा खड़े रहकर कारवाही गई थी, जिससे वर्षो पुराना अवरुद्ध रास्ता फिर से चालू हो सका।
परंतु समय का परिवर्तन देखिए, चाहे पार्षद की अनदेखी कह लीजिए, चाहे नागपरिषद को मौज मस्ती में मान लीजिए, नगरपरिषद अभी तो फूल माला साफा पहनने में व्यस्त है।
सफाई कर्मचारीयो द्वारा पुनः इस रास्ते पर कचरा डालना शुरू कर दिया गया है। जिससे रास्ता फिर से अवरुद्ध हो गया है आमजन को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अतः अंतिम बार सफाई कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि इस रास्ते मे कचरा डालना बंद करे अन्यथा वार्ड नंबर 14 की जनता को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।
अतः नवनिर्वाचित पार्षद से भी अनुरोध है कि वार्ड की और ध्यान दे और इस रास्ते पर कचरा डालने वालो को पाबंद करे।

शौकत अली
समाजसेवी रहीस खान कदीर भाई राजू भाई बत्तू जी बिलाल खान अकरम खान जाकिर खान एवं समस्त वार्ड वासी वार्ड नं 14, गंगापुर सिटी।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.