पानी का निकास नहीं होने से सड़क पर भरा पानी – बामनवास 

पानी का निकास नहीं होने से सड़क पर भरा पानी – बामनवास 

पानी का निकास नहीं होने से सड़क पर भरा पानी – बामनवास

सवाई माधोपुर 21 जुलाई 2021

एंकर-सवाई माधोपुर जिले में दो दिन पूर्व हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है । जिले के बामनवास कस्बे में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर करीब एक एक फुट पानी भरा हुवा है । ऐसे में कस्बेवासियों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है । ग्रामीणों ने बताया कि बामनवास कस्बे में मुख्य सड़क एंव बाजारों में नालियां नहीं होने के कारण पानी का निकास नहीं हो रहा है । ऐसे में पानी निकासी नही होने से मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है । जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया गया । बावजूद उसके अभी तक कोई समाधान नही निकला और कस्बे के सभी मुख्य मार्गो पर पानी भरा हुवा है । स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि कस्बे में हल्की सी बरसात में भी पानी भर जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित अधिकारियों कर्मचारी एंव जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है ।सड़क पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.