शिवाड़ मेले के लिये रोडवेज ने लगाई बसें

शिवाड़ मेले के लिये रोडवेज ने लगाई बसें

शिवाड़ मेले के लिये रोडवेज ने लगाई बसें
सवाई माधोपुर 9 मार्च। 11 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव/शिवाड़ मेले के लिये रोडवेज ने पर्याप्त बसों की व्यवस्था की है।
सवाई माधोपुर रोडवेज डिपो प्रबंधक दिलदार सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए रोडवेज बस प्रातः 7 बजे तथा प्रातः 8 बजे प्रतिदिन संचालित होगी। जयपुर से सवाई माधोपुर वाया शिवाड़ सुबह 7 बजे, दोपहर साढेे 12 बजे तथा दोपहर सवा बजे रोडवेज बस चलेगी। शिवाड़ से जयपुर वाया निवाई सुबह 7 बजे तथा साढे 7 बजे बस चलेगी। जयपुर से शिवाड़ वाया निवाई अपरान्ह सवा 3 बजे तथा षाम पौने 4 बजे भी प्रतिदिन संचालित होगी। इस प्रकार शिवाड़ मेले में शिवाड़ से जयपुर वाया निवाई शाम 5 बजे तक हर घण्टे में रोडवेज उपलब्ध रहेगी। शिवाड़ से सवाई माधोपुर के लिए भी षाम 5 बजे तक यात्री भार अनुसार रोडवेज उपलब्ध रहेगी।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.