पेट्रोल पम्प पर लूट का प्रयास लालसोट

पेट्रोल पम्प पर लूट का प्रयास लालसोट

पेट्रोल पम्प पर लूट का प्रयास
लालसोट 11 फरवरी। दौसा जिले के लालसोट में कल्लावास तिबारे पर बीती रात एक पेट्रोल पंप पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने सैल्समैनों से मारपीट कर लूट का प्रयास किया। लेकिन विरोध करने पर बदमाश मौके से भाग छूटे।
घटना की सुचना पर रामगढ थाना पुलिस व लालसोट डीएसपी शंकरलाल मीणा मौके पर पहुंचे और पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी की।
जानकारी के अनुसार ओम फिलिंग स्टेशन के सैल्समैन बंटी व सीताराम ने बताया कि रात करीब साढे नो बजे तीन अज्ञात लोग मुंह पर मास्क लगाकर पैट्रोल पंप के आॅफिस में घुस गए और सैल्समैन को हथियार का भय दिखाकर लूट का प्रयास किया। लेकिन पेंट्रोलपंप के सैल्समैनों ने बदमाशों का मुकाबला किया। जिसमें सैल्समैन सीताराम घायल हो गया। जिन्हें घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहीं रामगढ थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि पेट्रोलपंप पर हुई लूट के प्रयास की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए कर जांच की जा रही है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.