सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में देर शाम अज्ञात बदमाश अपने घर में सो रही वृद्ध महिला के गले से सोने का जंतर तोड़कर फरार हो गए महिला के चिल्लाने पर आसपास के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और बदमाशों की तलाश की गई लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए सूचना मिलने के साथ ही गंगापुर सिटी केसीआई धर्मराज मीणा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली वृद्ध महिला ने बताया कि सोते समय अचानक से कोई आया और उसके गले में हाथ डालकर जंतर खींचने का प्रयास किया मजबूत धागा होने के कारण जंतर टूटा नहीं उसके बाद बदमाशों ने जोर लगा कर जंतर को खींचा जिससे महिला के गले पर चोट के निशान भी आ गए और जंतर भी तोड़कर बदमाश फरार हो गए महिला के परिजनों ने बताया कि महिला के गले में पहना हुआ सोने का जंतर अठन्नी वजन का था किसी अज्ञात बदमाश द्वारा जंतर तोड़ कर ले जाया गया है पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.