रॉयल क्रिकेट क्लब जटावती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत हथडोली के कस्बे जटा वती में रॉयल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी भामाशाह कृष्ण पोसवाल विशिष्ट अतिथि पूर्व हथडोली सरपंच भेरूलाल मीणा , युवा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा रामदयाल , फेलीराम मीणा ,सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया गुडला चंदन आदि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य-अतिथि कृष्ण पोसवाल एवं भेरूलाल मीणा पूर्व सरपंच हथडोली ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए वहीं आयोजन समिति को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खिलाना चाहिए जिससे आपसी प्रेमभाव न हो यह इसरो पूर्व आयोजन समिति के लोगों ने अतिथियों को माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर आयोजन राहुल मीणा, दिलखुश मीणा ,बृजेश सैनी ,अमरत सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का पहला मैच गुडला चंदन एवं पीपलवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतकर पीपलवाड़ा ने बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 91 रन बनाकर आउट हो गई जिसके जवाब में ग्राम गुडला चंदन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट खोकर जीत हासिल की मैनऑफद मैच दिलखुश मीना रहे एवं समस्त ग्राम जटावती वासियों मौजूद रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.