आरएसएस का परिचर्य वर्ग सम्पन्न
सवाई माधोपुर 12 सितम्बर। सपर्क विभाग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को रणथम्भौर रोड़ स्थित एक होटल में संघ परिचय वर्ग आयोजित किया गया। जिसमे प्रान्त प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र ने संघ स्थापना के उद्देश्य एवं राष्ट्रीय कार्यो का विषय रखते हुए संघ का परिचय दिया।
उन्होने कहा कि सघ राष्ट्रीय जीवन में संस्कार का निर्माण कर सेवा व सहयोग पर बल देता है। परिचय से सम्बंध व सम्बंध से मन परिचय व फिर राष्ट्र निर्माण की शिक्षा प्रकट की। संघ राष्ट्र से लेकर कुटुम्व प्रबोधन, गौ सेवा, सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण व ग्राम विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
इस कार्यकम में विभाग सह संघ चालक पुरुषोतम, संपर्क प्रमुख दिनेश गोहिल, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे विभिन्न समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, विशिष्ट जन मातृशक्ति सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।