रूद्राभिषेक ओर स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
सवाई माधोपुर 9 अगस्त। श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण व्रत तृतीय सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे से शहर ठठेरा कुण्ड स्थित कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मन्दिर के पास भगवान शिव का त्रिकालदर्शी ’भवानी शंकर नाथ का प्राचीन मन्दिर’ में कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मन्दिर की नवीन प्रबंध कार्यकारिणी और स्टाफ द्वारा ’कोरोना से मुक्ति एवं बालक स्वस्थ रहें’ इस कामना से पण्डित के मार्गदर्शन में रूद्राभिषेक किया गया।
प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि रूद्राभिषेक के पश्चात भगवान के भोग लगाया गया। उसके बाद विद्यालय की नवीन प्रबंध कार्यकारिणी और स्टाफ का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी का आपस में परिचय कराने के साथ-साथ स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शंकरलाल सैनी, व्यवस्थापक सुरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष रामबाबू गर्ग, वरिष्ठ सदस्य यशपाल टिक्कीवाल, राजेन्द्र सिंहल, मुरलीधर मालाकार, संजय पाण्डेय, स्टाफ में चतुर्भुज शर्मा, तुलसीराम शर्मा, दामोदर प्रसाद शर्मा, महेश कुमार सैन, चन्दन सैन, विमला राठौर, लक्ष्मीबाई नामा, राजेश सैनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भोजन मंत्र के साथ हुआ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.