प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को किया नमन उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को किया नमन उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को किया नमन
उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर ने चाचा नेहरू के आदर्शाे को जीवन में उतारने को कहा
फोटो प्रदर्शनी, बाल मेले, रैली, संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
सवाई माधोपुर, 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वाधीनता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132 वी जयन्ती रविवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास से बाल दिवस के रूप में मनायी गयी।
स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बालकों ने भाग लेकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। जिला स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी राउमावि साहूनगर में हुआ। जिसमें फोटो प्रदर्शनी, बाल मेला, ंगोष्ठी सहित अन्य कई कार्यक्रम हुए। जिनमें बच्चों ने बढ-चढकर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन रहे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक ने की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से नेहरू के जीवन एवं राजस्थान से जुडाव पर लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। फोटो प्रदर्शनी का जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सहित अधिकारियों एवं बालकों ने अवलोकन किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को नेहरू जी के जीवन, उनके आदर्शो, स्वाधीनता आन्दोलन में उनके योगदान और आजादी के बाद राष्ट्र को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतान्त्रिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्थाओं के विकास, आर्थिक विकास, धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान से प्रेरणा लेकर बच्चों को देश और समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिये। जिला कलक्टर ने चाचा नेहरू के प्रिय बच्चों को प्रदर्शनी भी दिखाई तथा स्नेहपूर्वक उनके साथ फोटो खिंचवाई, उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, भाखडा नांगल बांध जैसी संस्थाओं की स्थापना कर नेहरू जी ने भारत को दुनिया में ताकत और सम्मान दिलाने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार बाल गृह में भी बाल दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल, एडीईओ घनश्याम बैरवा, पीआरओ सुरेश गुप्ता, प्रधानाचार्या ओमप्रभा आर्य, प्रधानाचार्य नीरज भास्कर, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य शिक्षक, शिक्षा अधिकारी, स्काउट गाइड तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे बने महापुरूषः बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालकों ने विभिन्न महापुरूषों की वेशभूषा धारण की। बालकों द्वारा महापुरूषों द्वारा किए गए महान कार्याे के बारे में जानकारी दी। रानी लक्ष्मी बाई बनी बालिका को कलेक्टर ने स्नेह से दुलारा। इसके बाद कलेक्टर एवं विद्यार्थियों ने शान्ति के संदेश के प्रतीक सफेद रंग के गुब्बारे छोडे। कलेक्टर ने बालकों के साथ सेल्फी ली तथा फोटो खिचवाई।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.