हसनपुरा जयपुर में कंडेरा समाज के समाज बंधुओ ने किया बैठक का आयोजन – खंडार

हसनपुरा जयपुर में कंडेरा समाज के समाज बंधुओ ने किया बैठक का आयोजन – खंडार

हसनपुरा जयपुर में कंडेरा समाज के समाज बंधुओ ने किया बैठक का आयोजन – खंडार

रविवार को कंडेरा समाज के लोगो के द्वारा हसनपुरा जयपुर में बैठक आयोजित की गई , जिसमें कंडेरा समाज समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश चंद कंडेरा के सानिध्य में प्रदेश कंडेरा समाज विकास संस्थान राजस्थान के प्रदेशअध्यक्ष जगमोहन जी कंडेरा के नेतृत्व में एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें प्रदेश कंडेरा समाज महिला मंडल राजस्थान का गठन करने बाबत आगामी सितंबर माह में प्रदेश महिला अध्यक्ष का चुनाव मनोनीत करने पर विचार किया गया ! साथ ही सुमन मठसिंहला महिला मंडल अध्यक्ष कोटा को प्रदेश कंडेरा समाज महिला मंडल राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का मनोनीत प्रस्ताव पारित हुआ ! अत: आगामी माह सितंबर में कोटा में मीटिंग की सूचना, स्थान ,दिनांक का चयन करने की जिम्मेदारी सुमन मठसिंहला को दी गई है !
जिसकी सूचना समाज बंधुओं को सोशल मीडिया के माध्यम से दे दी जाएगी! इस मौके पर जयपुर जिला प्रभारी श्री प्रभु नारायण भढोर ने आगामी 3 अक्टूबर को राजस्थान जयपुर में होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दी ! इस मौके पर कोटा से मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन मठसिंहला, बांरा से प्रदेश वित्तीय सलाहकार मंत्री श्री ओम प्रकाश जी सासना,प्रदेश संयोजक श्री गणपत सिंह जी , कंडेरा समाज युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कंडेरा व जयपुर महिला मंडल अध्यक्ष शारदा देवी सहित उनकी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे !

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.