मगरमच्छ के हमले में घायल हुआ सांभर

मगरमच्छ के हमले में घायल हुआ सांभर

मगरमच्छ के हमले में घायल हुआ सांभर
सवाई माधोपुर 3 अप्रैल। रणथंभौर वन क्षेत्र में एक घायल सांभर की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बारूद के गोले से सांभर का मुंह फटने की जताई जा रही आशंकाओं पर शनिवार को विराम लग गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय विधायक दानिश अबरार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने विधायक को बताया कि बारूद के गोले से सांभर का मुंह फटने वाली बात केवल अफवाह है। सांभर का मुंह मगरमच्छ के हमले में फटा है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने सांभर को बेहोश कर उपचार किया ।

G News Portal G News Portal
79 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.