संपत पहाड़िया बनी पंचायत समिति की पहली महिला प्रधान
चौथ का बरवाड़ा 6 सितम्बर। पंचायत समिति चैथ का बरवाड़ा में 1 सितम्बर 2021 को हुए पंचायत समिति एवं जिला परिषद के चुनावों के अंतर्गत 4 सितम्बर 2021 को पंचायत समिति एवं जिला परिषद के चुनावों की मतगणना हुई थी, जिसके अंतर्गत पंचायत समिति चैथ का बरवाड़ा के कुल 21 वार्डों में से 13 वार्डों पर कांग्रेस, 7 वार्डों पर भाजपा तथा एक वार्डों पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया।
कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर और पंचायत समिति चैथ का बरवाड़ा की इस बार प्रधान की सीट अनुसूचित जनजाति महिला (एससी) वर्ग के चलते स्थानीय जिला परिषद सदस्या श्रीमती संपत पहाड़िया को प्रधान पद पर चुना गया है।
चैथ का बरवाड़ा के सभी ग्रामवासियों में खुशी है कि कि अबकी बार स्थानीय स्तर से महिला प्रधान बनी है। सभी ग्रामवासी प्रधान महोदय से गांव के विकास की आशा लगाए हुए हैं। सभी ग्राम वासियों ने प्रधान संपत पहाड़िया को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।