प्रसाद के लड्डुओं के लिए सैम्पल

प्रसाद के लड्डुओं के लिए सैम्पल

प्रसाद के लड्डुओं के लिए सैम्पल
सवाई माधोपुर  राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन के निर्देषन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग माधोपुर की खाद्य सुरक्षा टीम ने बुधवार को रणथंभोर किले पर स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर बेसन के लड्डुओ के नमूने लेकर जांच के लिये लैब भेजे हैं।
किले पर स्थित प्रसाद की दुकानों पर अमानक प्रसाद बेचने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जैन, बांट माप निरीक्षक जितेंद्र सचदेवा, मोहम्मद असलम तथा गजानंद लोधा की टीम ने प्रसाद की दुकानों से लड्डूओं के सेम्पल लिये। टीम ने सभी दुकानदारों के गोदामों तथा लड्डू निर्माण इकाइयों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.