संजय जैमिनी बने राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
बामनवास 2 नवम्बर। राजस्व कर्मचारियों के द्वारा उपखंड कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन उपखंड कार्यालय पर रखा जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया को जारी रखते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी उपखंड बामनवास संजय जैमिनी को निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भरत लाल गुर्जर को बनाया गया।
इस दौरान मुकेश कुमार मीणा, धारा सिंह गुर्जर, श्रीराम मीणा, हिमांशु गौतम, रामकुमार गुर्जर, अमित शर्मा, सुरेश सिंह गुर्जर, परमेश गुर्जर, कुलदीप सिंह राजपूत आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष के द्वारा उपस्थित सभी साथियों के साथ गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर कहा कि मैं संविधान के नियम का पालन करते हुऐ सभी साथियों की आवाज को बुलंद करूंगा।