संस्कार उदय कार्यक्रम का समापन

संस्कार उदय कार्यक्रम का समापन

संस्कार उदय कार्यक्रम के समापन पर जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा भगवती को किया गया सम्मानित

गंगापुर सिटी

नई दिशा सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित संस्कार उदय कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को भगवान राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया । इस बीच मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं नेहरू युवा केन्द्र ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार ) के युवा मंडल सदस्य दुर्गेश शर्मा भगवती को भी सम्मानित किया गया । इस बीच दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नई दिशा सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित संस्कार उदय कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल महीने में की गई थी एवं इस कार्यक्रम का अंतिम दिवस हनुमान जयंती पर रखा गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि हमारे अंदर जो संस्कार हम अब भूल चुके है उन्हें दोबारा से प्रकट किया जाए , इस बात को विचार करते हुए इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा 5 से 8 मिनट का एक वीडियो बनवाया गया जिसमें प्रतिभागियों को कोई भी 4 से 5 श्लोक रामायण , महाभारत इत्यादि की कोई भी पंक्तिया आदि बोलनी थी । किंतु उसी बीच लॉकडाउन के चलते प्रतिभागियों को सम्मानित नही किया गया था लेकिन अब जैसे ही समय अनुकूल हुआ तो अब सभी प्रतिभागियों को भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया । इस बीच साथ में जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा भगवती , नई दिशा सोसाइटी के सदस्य डॉ डी. सी. शर्मा , विवेक पाठक , कपिल जी , अभिषेक उपाध्याय , सुरेंद्र मित्तल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे ।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.