कारगिल के शेर की याद में किया पौधारोपण

कारगिल के शेर की याद में किया पौधारोपण

कारगिल के शेर की याद में किया पौधारोपण
सवाई माधोपुर 8 जुलाई। परमवीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर टीम हमारा पैगाम भाईचारे के नाम ने बुधवार की शाम मिशन कलाम साहब के तहत शहीद कैप्टन रिपुदमन कालेज के काॅमर्स केम्पस में प्रोफेसर रामलाल के नेतृत्व में पौधा रोपण कर कारगिल के शेर को याद किया।
टीम के हुसैन आर्मी ने कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रध्दांजलि देते हुए बताया कि कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल के वो हीरो थे जिन्होंने कहा था कि या तो मैं तिरंगे को लहराकर आऊंगा या फिर में तिरंगे में लिपटकर मगर आऊंगा जरूर।
टीम सदस्य मोइन खान ने बताया कि इस अवसर पर डाक्टर हनुमान प्रसाद, डाक्टर हरिचरण, इकबाल खान, सोनू खान, कासीम खान, पवन जाधव, धर्मेंद्र चैधरी आदि ने भी मिलकर श्रमदान किया।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.