रालसा रन फोर वन वृक्षारोपण अभियान के तहत न्यायालय परिसर में लगाए पौधे

रालसा रन फोर वन वृक्षारोपण अभियान के तहत न्यायालय परिसर में लगाए पौधे

रालसा रन फोर वन वृक्षारोपण अभियान के तहत न्यायालय परिसर में लगाए पौधे
सवाई माधोपुर, 6 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज अश्वनी विज द्वारा जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित लोगांे को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया।
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने रालसा रन फोर वन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनानेे के लिए लोगों से आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनो, पैनल अधिवक्तागण, पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स, स्वैच्छिक कार्यकर्ता आदि का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन का प्राकृतिक संसाधन है। वृक्ष हमारे जीवन को सुखी व संतुलित बनाए रखते है। औद्योगिक प्रतिस्पर्धा एवं जनसंख्या के चलते वनों का क्षेत्रफल प्रतिदिन घटता जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण भी करें। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने वृक्षारोपण की महत्ता को बताया तथा कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षो का बहुत ही विशेष महत्व है। कई प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं और प्रदूषण भुगतने के पश्चात अब लोगो को वृक्षारोपण का महत्व समझने आने लगा है। शहरो से गांवो तक कई कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है जिससे वृक्षारोपण को बढावा मिले। उन्होंने पौधरोपण करने के साथ ही लगाए गए पौधे की देखरेख कर उसे सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र कुमार ढाबी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सानुज कुलश्रेष्ठ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, कृष्णा राकेश कावत सवाई माधोपुर, न्यायिक मजिस्टेªट अंजना अग्रवाल, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्टेªट हिमांशु गर्ग, न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य आमजन उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.