सड़क कार्य पूर्ण होने पर सरपंच का सम्मान चौथ का बरवाड़ा

सड़क कार्य पूर्ण होने पर सरपंच का सम्मान चौथ का बरवाड़ा

सड़क कार्य पूर्ण होने पर सरपंच का सम्मान
चौथ का बरवाड़ा 6 अप्रैल। कस्बे में वार्ड नं 20 में सी सी सड़क का कार्य पूर्ण होने से पर वार्ड वासियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुऐ सरपंच का सम्मान किया।
अनेक वर्षों से वार्ड बीस के रहवासी सडक बनाने की निरंतर मांग कर रहे थे। इस सडक के बनने से खुश होकर वार्ड के सम्माननीय लोग व युवा इकठ्ठा होकर पंचायत की साधारण कोरम मे पहुँच कर सरपंच श्रीमती सीता देवी का शाल व माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही वार्ड पंचों को भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया व आभार जताया। वार्डवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता बसंती लाल सैनी और शंकर नैनवाल का भी इस कार्य में सहयोग हेतु आभार जताया। अवसर पर मीठा लाल सैनी, राकेश मीणा, गोलू सैनी, नेहरू सैनी व अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.