आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

सबाई माधोपूर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय इन्जीनियर आर पी सिंह जी के आह्वान पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री महोदय तथा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलक्टर सवाई माधोपुर को ज्ञापन सौंपा गया ।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति राजस्थान राजस्थान के महासचिव जुगराज बैरवा तथा रामजीलाल बैरवा संभाग प्रभारी सवाई माधोपुर -बूंदी ने बताया कि निम्न मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे:-24सितम्बर 1932 को हुए गैर संवैधानिक पूना पैक्ट को रद्द करते हुए कम्युनल अवार्ड वापस करे,मजबूत आरक्षण क़ानून बनाया जावे तथा इसे संविधान की नौवी सूची में रखकर न्यायिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जावे,मजबूत न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जावे तथा हायर जूयूडीशियरी में न्यायाधीशों की नियुक्ति IAS/IPS की भांति की जावे ताकि वंचित वर्गों को समानुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जावे।समस्त एकल पदों को जोडग एस सी एस टी व ओबीसी को आरक्षण दिया जाये।विश्वविद्यालयों में कुलपतियों तथा महाविद्यालयों में हजारों प्रोफेशर्स के पदों पर पिछड़े वर्गों (एस सी एसटी अन्य पिछड़ा वर्ग )को समानुपातिक 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए ।शिक्षा का बाजारीकरण/निजीकरण तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुएएक समान एवं अनिवार्य शिक्षा (वन नेशन ,वन एजुकेशन ) का कानून लागू किया जावे ।प्रत्येक संवर्ग मे लाखों रिक्त पदों को विशेष भर्ती अभियान चलाकर भराया जावे । आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की लूट को बंद कर नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या पर रोक लगाई जाए ।राइट टु एजुकेशन,राइट टु एम्पलायमेन्ट,राइट टु लैण्ड व राइट टु हेल्थ आदि कानून बनाया जाने की मांग की । इस अवसर पर जुगराज बैरवा महासचिव, रामजीलाल बैरवा संभाग प्रभारी रामप्रकाश बैरवा,रामप्रसाद बैरवा,गंगासहाय मीना,मेघराज मीना ,रूपनारायण गुर्जर आदि उपस्थित रहे ।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.