रक्तदान कर बचाई जान

रक्तदान कर बचाई जान

रक्तदान कर बचाई जान
सवाई माधोपुर 4 जुलाई। नो मोर पेन ग्रुप के सहयोग से रक्तदाता विजय राठौड़ ने जिला मुख्यालया पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती मध्य प्रदेश निवासी गर्भवती महिला आरती के लिए रक्तदान कर महिला की जान बचाई।
हीमोग्लोबिन की कमी के चलते चिकित्सक द्वारा एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताने पर जब परिवार में किसी भी सदस्य का ब्लड ग्रुप मैच नहीं किया तो परेशान परिजनों ने नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य नजर खान को परेशानी बताई। जिस पर उन्होंने तुरंत रक्तदाता केशव गुप्ता से संपर्क किया। जिनके बताने पर विजय राठौड़ ने रक्तदान की इच्छा जाहिर की और सवाई माधोपुर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। विजय ने अपने जीवनकाल का 9वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। पीड़ित के परिजनों ने नो मोर पेन ग्रुप का आभार जताया। इस मौके पर रक्तदाता नीरज, शारूख, शोएब अंसारी, पवन जागा, और नरेन्द्र उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.