सवाई माधोपुर- अंतिम चरण के चुनाव प्रचार पर लगी रोक ,, तीसरे चरण में एक को होगा मतदान

सवाई माधोपुर- अंतिम चरण के चुनाव प्रचार पर लगी रोक ,, तीसरे चरण में एक को होगा मतदान

सवाई माधोपुर- अंतिम चरण के चुनाव प्रचार पर लगी रोक ,, तीसरे चरण में एक को होगा मतदान
सवाई माधोपुर- पंचायतराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के बाद अब 1 सितम्बर को तीन पंचायत समिति क्षेत्रो में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इनमें पंचायत समिति सवाई माधोपुर, खंडार व चौथ का बरवाडा शामिल है। इन पंचायत समितियों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे से थम जाएगा । इसके बाद प्रत्यासी घर-घर जाकर मतदान के लिए आग्रह कर सकेंगे।
ज्ञात रहे कि पंचायत समिति खंडार में सदस्य के लिए 25 वार्ड तथा सवाई माधोपुर व चौथ का बरवाडा में 21-21 वार्ड है। 1 सितम्बर को सुबह 7.30 बजे से 5.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए खंडार पंचायत समिति क्षेत्र में 153, सवाई माधोपुर में 144 तथा चौथ का बरवाडा में 138 बूथों पर मतदान किया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मतदान दल सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे।
चुनाव के मद्देनजर 30 अगस्त को शाम 5 बजे से 5 किमी परिधि सहित सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाडा व खंडार पंचायत समिति क्षेत्रों में शुष्क दिवस लागू हो गया है। निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताया कि सूखा दिवस 1 सितम्बर को शाम 5.30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी
तीसरे चरण में पंचायत समिति खंडार, चौथ का बरवाडा व सवाई माधोपुर में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक शक्ति सिंह राठौड जिले में पहुंच गए। उन्होंने मतदान केन्द्रों सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सर्किट हाउस के कमरा नंबर 107 में पर्यवेक्षक का अस्थायी कार्यालय स्थापित किया गया है। प्रत्याशी व मतदाता चुनाव से सम्बन्धित सूचना अथवा शिकायत उनके निजी सहायक के मोबाइल नम्बर 9413719492 पर दे सकते हैं।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.