कोरोना मुक्त हुआ सवाई माधोपुर

कोरोना मुक्त हुआ सवाई माधोपुर

कोरोना मुक्त हुआ सवाई माधोपुर जिला अब जिले में एक भी एक्टिव मरीज नही-गंगापुर सिटी

ज्यादा से ज्यादा सैम्पल लेने की नीति और कोरोना जागरूकता जन आंदोलन में जन भागीदारी बढाने का सुखद परिणाम अब सामने आ रहा है हमारा जिला जनवरी माह के अंतिम दिन कोरोनामुक्त हो चुका है।जिले में रविवार तक एक भी एक्टिव कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। जिले में गत 8 दिनों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले के चिकित्सालयों या होम आइसोलेशन में कोरोना का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीमों ने बेहतर कार्य करते हुए जिले को कोरोना से मुक्त करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला अस्पताल में कोरोना जॉंच लैब को तुरन्त शुरू करवाया तथा सैम्पल की संख्या बढाई। जिला अस्पताल में जॉंच होने से जिस सैम्पल की रिपोर्ट 3 या 4 दिन में मिल रही थी, उसकी रिपोर्ट 24 घण्टे के भीतर मिलने लगी। इससे पॉजिटिव को समय पर उपचार मिला, उनकी हालत नहीं बिगडी तथा उनके सम्पर्क में आये लोगों की भी तुरन्त जॉंच की गई।
जिले में कैसे घटा-बढा कोरोना का ग्राफ:-
सवाई माधोपुर जिले में जनवरी माह में अब तक 35 पॉजिटिव मिले हैं जबकि दिसम्बर में 409 पॉजिटिव मिले थे। गत मार्च माह में 57 सैम्पल लिये गये थे लेकिन 1 भी पॉजिटिव नहीं मिला। अप्रेल में 1810 सैम्पल में से 8, मई में 2060 सैम्पल में 12, जून में 2473 सैम्पल में 79 पॉजिटिव मिले। जुलाई में 8961 सैम्पल में से 98, अगस्त में 14 हजार 572 सैम्पल में से 418 तथा सितम्बर में 16 हजार 48 सैम्पल में से 580 पॉजिटिव मिले। अक्टूबर माह 7 हजार 575 सैम्पल में से 225 पॉजिटिव मिले, नवम्बर माह में 6 हजार 126 सैम्पल में से 538 पॉजिटिव मिले।कोरोना जागरूकता जन आंदोलन को आमजन के बीच ले जाने से लोगों ने मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की स्वेच्छा से पालना की जिसका परिणाम ये आया कि जनवरी 2021 के अन्तिम दिन जिला कोरोना फ्री हो गया।;
आठ दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं:-
 जिले में आठ दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं आया है। जनवरी माह की 1, 2, 4, 9, 11 तारीख को 4-4 पॉजिटिव, 3, 15, 17, 21, 23 तारीख को 1-1 पॉजिटिव मिले। 5 और 7 जनवरी को 3-3 पॉजिटिव, 12 जनवरी को 2 पॉजिटिव मिले। जनवरी माह की 8, 10, 13, 14, 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28,29,30,31 तारीख को एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। जो दो पॉजिटिव थे, वो भी नेगेटिव हो गए। कोविड-19 रोकथाम में जिला कलेक्टर के साथ ही चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के समन्वय और समर्पण का भी बडा हाथ रहा है।अभी भी ढिलाई नहीं बरते लोग: जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले को कोरोना मुक्त बनाने के दिशा में कदम बढाने के लिए लोगों के सहयोग की प्रसंशा करते हुए आग्रह किया है कि कोरोना का वैक्सीनेशन जिले में चल रहा है।उन्होंने लोगों से इस दौर में ढिलाई नहीं बरतने, कोरोना गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जिले को लगातार कोरोना मुक्त बनाए रखने में भागीदार बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए नो मास्क- नो एंट्री , निर्धारित सामाजिक दूरी और बार-बार हाथ धोने सहित अन्य सावधानियां अभी हमें बरतनी है।
इनका कहना :
सभी के समन्वित प्रयासों से जिला कोरोना मुक्त हुआ है। जिले में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। अभी भी लोगों को जागरूक रहते हुए प्रोटोकॉल पालन की आवश्यकता है।
डॉ तेजराम मीना, सीएमएचओ सवाई माधोपुर

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.