सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रम 19 एवं 20 जनवरी को

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रम 19 एवं 20 जनवरी को

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रम 19 एवं 20 जनवरी को
सवाई माधोपुर, 12 जनवरी। सवाई माधोपुर का स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2021 को आयोजित होगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना गाइड लाइन की पूर्णतः पालना के साथ किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर रन फॉर सवाईमाधोपुर का आयोजन 19 जनवरी को सुबह 8 बजे कार्यालय उप वन संरक्षक से सरस डेयरी तक किया जायेगा। कोरोना को देखते हुये इस आयोजन में अधिकतम 50 लोग रहेंगे। इसी दिन सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथम्भौर किले में महाआरती का आयोजन सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। 19 जनवरी को सुबह 10 बजे शिल्पग्राम परिसर में 2 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा।
शहर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की नगरपरिषद परिसर स्थित प्रतिमा पर 19 जनवरी को सुबह 11 बजे स्थित पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। शिल्पग्राम में 20 जनवरी को सुबह 10 बजे साफा प्रतियोगिता एवं सुबह 11 बजे मांडना प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.