सवाई माधोपुर -विधायक दानिश अबरार के बड़े बोल, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर लगाए आरोप और जीतने का किया चैलेंज।

सवाई माधोपुर -विधायक दानिश अबरार के बड़े बोल, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर लगाए आरोप और जीतने का किया चैलेंज।

सवाई माधोपुर- मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार को मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है इसके बाद जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर पहुंचे तो जगह-जगह लोगों ने उनके स्वागत में पलक पावडे बिछा दिए। कई सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर अभिनंदन और स्वागत किया। अपने इस स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत विधायक दानिश अबरार ने कहां की 3 साल में विकास के जो काम होने चाहिए थे वह कोरोना की वजह से नहीं हो पाए, लेकिन अब मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में सवाई माधोपुर में विकास की रफ्तार तेज होगी। साथ ही भावनाओं में बहकर विधायक दानिश अबरार ने राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को भी खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वह आगामी 2023 के चुनाव में मेरे सामने चुनाव लड़ कर और जीत कर दिखाए तो मैं जानू। साथ ही विधायक दानिश अबरार ने कहा कि सांसद किरोड़ी लाल मीणा धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर राजनीति करते हैं और उन्हीं की बदौलत है कि उन्होंने सूरवाल में एक सीआई को जिंदा जलवा दिया। अगर चुनाव लड़ना है तो जनता के दम पर चुनाव लड़े ना कि धर्म और जाति के नाम पर ।विधायक दानिश अबरार यहीं पर नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता अबरार अहमद जो सवाई माधोपुर की सर जमी पर दफन हुए हैं वहीं दानिश अबरार भी दफन होगा, लेकिन अफसोस रहेगा कि उनके पिता कभी डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को हरा नहीं पाए लेकिन मैं अब इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.