युवराज के अविजित शतक से सवाई माधोपुर की धमाकेदार जीत

युवराज के अविजित शतक से सवाई माधोपुर की धमाकेदार जीत

युवराज के अविजित शतक से सवाई माधोपुर की धमाकेदार जीत
सवाई माधोपुर 6 सितम्बर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही कॉल्विन शील्ड सीनियर चैंपियनशिप में भरतपुर के खिलाफ जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में खेलते हुए जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर कप्तान अनित शुक्ला द्वारा पहले गेंदबाजी का फैसला किया गया। पहले गेंदबाजी करते हुए सवाई माधोपुर की टीम ने भरतपुर को 200 रन पर रोका। सवाई माधोपुर की ओर से मिहित अग्रवाल और अंकुर मीणा ने कसी हुई गेंदबाजी की और भरतपुर की टीम को 49.2 ओवर में 200 रन पर ऑल आउट कर दिया। स्पिनर मिहित अग्रवाल ने 10 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाज अंकुर मीणा ने 3 विकेट लिए।
200 रन का पीछा करने उत्तरी सवाई माधोपुर टीम की सलामी जोड़ी युवराज मीना ओर रोहित सिंह ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। सवाई माधोपुर की जीत में मुख्य भूमिका सलामी बल्लेबाज युवराज मीणा के अविजित शतक की रही। इसके अलावा रोहित सिंह ने 42, विशाल गौतम ने 26, मोहम्मद शोएब ने अविजित 13 रन का योगदान दिया।
सवाई माधोपुर की जीत पर संघ सचिव डॉ सुमीत गर्ग ने फोन कर कप्तान अनित शुक्ला को टीम की जीत पर एवं सलामी बल्लेबाज युवराज मीना को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

G News Portal G News Portal
58 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.