विद्यालयों का किया निरीक्षण , लगाए पौधे – वजीरपुर

विद्यालयों का किया निरीक्षण , लगाए पौधे – वजीरपुर

विद्यालयों का किया निरीक्षण , लगाए पौधे
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौली व मीना बडौदा का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा द्वारा विद्यालय में संचालित ,स्माइल3.0 कार्यक्रम, पोर्ट पोलियो संधारण, स्माइल कालिंग, गृह कार्य जांच, आओ घर से सीखें,शनिवारीय क्विज प्रतियोगिता , समर्थ प्रवेशोत्सव कार्यक्रमकी, वृक्षणरोण कार्यक्रम और एम डी एम आदि समस्त गतिविधियों के बारे जानकारी प्राप्त की। दोनों प्रधानाचार्य को शिक्षा संबंधित आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा द्वारा विद्यालय में वृक्षणरोण भी किया। तथा विद्यालय में ग्रीन कार्नर ग्रास मैदानऔर वृक्षणरोण कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की।वही प्रधानाचार्य प्रेमराज मीणा ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में संचालित समस्त इस दौरान समस्त गतिविधियों की जानकारी विस्तार से प्रदान की। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.