अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम को किया स्थाई – बौंली

अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम को किया स्थाई – बौंली

अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम को किया स्थाई
बौंली (प्रेमराज सैनी) राज्य में हुए आर ए एस के तबादलों के फेरबदल के बाद बौंली में बामनवास उपखंड अधिकारी को बौंली लगाए जाने के बाद लंबे समय से खाली पड़े पद पर स्थाई लगाए जाने की खबर सुनकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से खाली पड़े उपखंड अधिकारी के पद पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे बद्रीनारायण मीणा को अब बौंली उपखंड कार्यालय पर स्थाई किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी है। पिछले लगभग 6 महीने से अतिरिक्त कार्य संभाल रहे बद्रीनारायण मीणा बामनवास उपखंड अधिकारी व ईओ थे। और बौंली का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। विधायक निवास बौंली होने के कारण बार-बार आना-जाना व आने-जाने में हो रहे खराब समय से न तो बामनवास का ही कार्य सही ढंग से हो पा रहा था और ना ही बौंली का।
किसान नेता कांजीलाल मीणा सहित विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देकर स्थाई पद पर नियुक्ति की मांग किए जाने के बाद सब की मेहनत रंग लाई और एसडीएम पद पर बद्रीनारायण मीणा को स्थाई कर दिया। अब लोगों के चेहरों पर खुशी है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.