एसडीएम ने किया स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

एसडीएम ने किया स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

एसडीएम ने किया स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 18 फरवरी। उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने गुरूवार को सुबह शेरपुर एवं खिलचीपुर गांव में आंगनबाडी केन्द्र एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बालकों के अध्ययन तथा कोविड-19 प्रोटोकाॅल की पालना की जांच की तथा बालकों को संबलन प्रदान किया।
विद्यालय में कक्षा षिक्षण का जायजा लिया तथा सवाल जवाब करते हुए बच्चों की षिक्षा गुणवत्ता स्तर की जांच की। इस दौरान विद्यालयों में आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में बालकों से फीडबेक प्राप्त किया। विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को मिलने वाले पोषाहार के गेहूं एवं चावल के वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर ब्लाॅक षिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ सवाई माधोपुर दिनेष गुप्ता भी उनके साथ थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.