एसडीएम की कार्यवाही
सवाई माधोपुर 27 मार्च 2021
त्यौहारी सीजन के चलते सवाई माधोपुर में प्रशासन द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जोरशोर सर चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा द्वारा जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित गणेश मंदिर के नजदीक पारस मिष्ठान भंडार पर कार्यवाही की गई । इस दौरान एसडीएम के नेतृत्व में खाद्द सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पारस मिष्ठान भंडार से मावे व मिठाइयों के सैम्पल लिऐ । जांच के दौरान पारस मिष्ठान भंडार पर गन्दगी मिलने पर एसडीएम ने मिष्ठान भंडार मालिक को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए । एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि त्यौहारी सीजन के चलते जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है और मावे सहित खाद्द सामग्री की जांच करने के साथ ही सैम्पल लिए जा रहे है । एसडीएम ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी तरह कार्यवाही जारी रहेगी । कार्यवाही के दौरान खाद्द निरीक्षक पी सी जैन सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.