एसडीएम की कार्यवाही
सवाई माधोपुर 20 अप्रैल 2021
कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा ने आज जिला मुख्यालय पर बाजारों का दौरा किया और नियमो का उलंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किये एंव कई दुकानों को 72 घंटे के लिए सीज किया गया । एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशो की पालना में उनके द्वारा शहर के बाजारों का दौरा कर कोरोना गाइडलाइन की पालना का जायजा लिया गया । इस दौरान बाजरा में कई दुकानों पर नियमो का उलंघन मिलने पर दुकानदारों के चालान काटे गए । वही बाजार में नियमो का उलंघन करते हुवे खुली मिली ज्वैलरी ,हेयर कट , सैलून आदि कई दुकानों को 72 घण्टे के लिए सीज किया गया है साथ ही दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.