टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण गुरूवार से-गंगापुर सिटी

टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण गुरूवार से-गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी  और सवाई माधोपुर राजस्व कार्मिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन
टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण गुरूवार से-गंगापुर सिटी।
कोविड-19 टीकाकरण करण अभियान के दूसरे चरण में राजस्व कार्मिकों एवं फं्रट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि 4 फरवरी को संबंधित उपखंड मुख्यालयों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर राजस्व कार्मिकों के टीकाकरण सुबह 9 बजे से सायं पांच बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि जिले में राजस्व विभाग के 561 कार्मिक पंजीकृत किए गए है। गुरूवार को राजस्व कार्मिकों के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंडार, चौथ का बरवाडा, मलारना डूंगर, बौंली, बामनवास एवं वजीरपुर में टीकाकरण की सैशन साइट्स निर्धारित की गई है।
एडीएम ने सभी राजस्व कर्मियों को जिनका टीकाकरण के लिए ऑनलाइन डेटा अपलोड किया गया है को निर्देशित किया है कि संबंधित उपखंड मुख्यालय के टीकाकरण सैशन पर अपने समय के अनुसार पहुंचकर टीकाकरण करवाएं। इसके लिए संबंधित तहसीलदारों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद कार्मिकों/वर्कर्स के टीकाकरण 5 फरवरी को:- एडीएम ने बताया कि पांच फरवरी को सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के नगर परिषद कार्मिकों के कोविड-19 का टीकाकरण जिला अस्पताल सवाई माधोपुर एवं उप जिला अस्पताल गंगापुर में किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से टीकाकरण के लिए समय पर उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए है।

G News Portal G News Portal
73 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.