विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला प्राधिकरण की सचिव ने ली तालुका बामनवास के अधिकारियों की बैठक

विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला प्राधिकरण की सचिव ने ली तालुका बामनवास के अधिकारियों की बैठक

विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला प्राधिकरण की सचिव ने ली तालुका बामनवास के अधिकारियों की बैठक
सवाईमाधोपुर,11 अक्टूबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में संचालित अभियान ‘‘पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच’’ के सफल आयोजन हेतु सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बामनवास तालुका विधिक सेवा समिति के अधिकारियों की मीटिंग ली ।
मीटिंग में प्राधिकरण सचिव ने बताया कि पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के तहत तालुका बामनवास की ग्राम पंचातयों पर प्रथम चरण में दिनांक 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर.एवं द्वितीय चरण में 8 से 14 नवम्बर तक विधिक सेवा शिविर (म्हारी योजना म्हारो अधिकार) का आयोजन होगा। इन शिविरों का जिले के दूरस्थ गांवों, ढाणियों मे प्रचार-प्रसार हेतु तालुका बामनवास के पनैल अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा, विजय सिंह गुर्जर, भूरसिंह गुर्जर, मधुसूदन शर्मा एवं रमेश सिंह गुर्जर द्वारा घर-घर जाकर गरीब व असहाय लोगों को केन्द्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को चिन्हिकरण किया जायेगा तथा चिन्हित लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जायेगा।
इस अवसर पर मनमोहन चंदेल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अधिवक्तागण जगदीश प्रसाद मीना, रामसिंह मीना और लक्ष्मीकांत, वृत्ताधिकारी तेजप्रकाश पाठक, थानाधिकारी बृजेश मीना सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग विजय सिंह मीना, विद्युत विभाग, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.