जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
सवाई माधोपुर, 6 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने जिला मुख्यालय के सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर पर सुविधाओं की उपलब्धता, पीडित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीडित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही, मनोसामाजिक परामर्श, पीडिता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीडिताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की प्रबन्धक कृतिका शुक्ला को कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण को देखते हुए सेन्टर की साफ-सफाई, सेनेटाईज करवाने, मास्क एवं फेसमास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप केन्द्र का स्टाफ भी मौजूद था।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.