पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिले में धारा 144 लागू
सवाई माधोपुर 9 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार पंचायत आम चुनाव( जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) 2021 हेतु निर्वाचन की गतिविधियां प्रारम्भ हो गई है। जिले में चुनाव शांतिपूर्वक स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाना आवश्यक है, साथ ही सवाई माधोपुर जिले के सभी क्षेत्र एवं सभी वर्गो के मतदाता बिना किसी आतंक व भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सके, इस हेतु असामाजिक, अवांछित एवं बाधक तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा कानून व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने हेतु प्रतिबंधात्मक उपाय किया जाना नितान्त आवश्यक है।
जिला मजिस्ट्रेट एव जिला कलक्टर राजेंद्र किशन ने जिले की परिस्थितियों एवं प्रयोजन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों जिले में दण्ड़ प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला सवाई माधोपुर की राजस्व सीमाओं के भीतर निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किये है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.