अनुभाग प्रभारी बकाया कार्याे का निस्तारण समय पर करेंः कलेक्टर

अनुभाग प्रभारी बकाया कार्याे का निस्तारण समय पर करेंः कलेक्टर

अनुभाग प्रभारी बकाया कार्याे का निस्तारण समय पर करेंः कलेक्टर
कलेक्ट्रेट के प्रकोष्ठ वाइज बकाया कार्याे की समीक्षा कर दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 5 जुलाई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक लेकर बकाया कार्याे का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से प्रकोष्ठ वाइज बकाया कार्याे की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण एवं कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों के संबंध मंे निर्देश दिए। उन्होंने बकाया विधानसभा प्रश्नों की स्थिति की समीक्षा की तथा जवाब समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भू अभिलेख अनुभाग के प्रभारी से डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन एवं ऑनलाइन नामांतकरण, मॉडर्न रेकार्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकार्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए कार्य संधारण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के कार्य की प्रगति, भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सूचना एवं प्रौद्योधिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने प्राथमिक जांच, 17 एवं 16 सीसीए के बकाया प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। इसी प्रकार बजट एवं ऑडिट पैराज की पालना, मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों की आर्थिक सहायता प्रकरणों का निस्तारण तथा सतर्कता-समाधान में दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए। एनएचएआई के भूमि अवाप्ति संबंधी मामलों में भुगतान की स्थिति तथा जमीन पर अधिकार दिलाने संबंधी पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि समय पर पत्रावलियांे का निस्तारण करें, जिससे पैंडेन्सी नहीं रहे।
बैठक में एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, एसडीएम मलारना डूंगर रघुनाथ, डीएलआर चंद्रशेखर शर्मा, कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार जैन, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, हनुमान जैन, सियाराम शर्मा, अतुल जैन, शिवशंकर गर्ग सहित अन्य अनुभाग प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.