पुलिस को देख रास्ते में ही खाली कर दी बजरी

पुलिस को देख रास्ते में ही खाली कर दी बजरी

पुलिस को देख रास्ते में ही खाली कर दी बजरी
बाटोदा 3 जुलाई। टिगरिया सुखानंदपुरा के रास्ते पर शनिवार को बजरी से भरे दर्जनों ट्रेक्टर ट्राली चालकों को पुलिस आने की भनक लगते ही बीच रास्ते व खेतों में बजरी खाली कर अपने ट्रेक्टर ट्रालियों को भगा कर ले गए। इससे जगह जगह बजरी के ढेर लग गए।
थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि शनिवार की अल सुबह थाने पर सूचना मिली कि नीमोद गांव की तरफ से अवैध बजरी से भरे करीब पचास ट्रेक्टर ट्राली निकल रहे है। इस पर तुरंत थाने से जाब्ता भेजा गया। टिगरिया सुखानंदपुरा वाले रास्ते पर चालकों को पुलिस आने की भनक लगते ही वे नहर की पाल व खेतों में बजरी को खाली कर ट्रेक्टर ट्राली को भगा कर ले गए। पुलिस ने पास के ही गांव से ट्रेक्टर मंगवाकर पूरी बजरी को फैलवा दिया।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.