पद्मावती वाटिका में निर्माण हेतु इंजीनियरों की संगोष्ठी आयोजित

पद्मावती वाटिका में निर्माण हेतु इंजीनियरों की संगोष्ठी आयोजित

पद्मावती वाटिका में निर्माण हेतु इंजीनियरों की संगोष्ठी आयोजित
सवाई माधोपुर 8 फरवरी। पोरवाल संघ क्षेत्र सवाई माधोपुर की नीमली रोड़ पर स्थित पद्मावती वाटिका में 4 बीघा जमीन पर समाज उपयोगी प्रस्तावित निर्माणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श हेतु समाज के इंजीनियरों की विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
पोरवाल संघ के अध्यक्ष छगनलाल जैन के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में जयपुर के इंजीनियर पुखराज जैन, अजय जैन, राकेश जैन, श्रीमती प्रियंका जैन, अतुल जैन, ने प्रस्तावित योजनाओं के लिए जमीन का भौतिक सत्यापन कर निर्माण को लेकर गहन चर्चा की एवं अपने अपने सुझाव दिए। सभी इंजीनियरों ने भविष्य की सामाजिक आवश्यकता को देखते हुए निर्माण कार्य कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती विमला जैन, मुकेश पोद्दार, महेंद्र जैन, प्रकाश चंद जैन, राकेश जैन, महेंद्र जैन इंदौर, अभिनंदन जैन, अशोक पंसारी, सुनील लोहिया, जितेंद्र बोहरा, धनसुरेश जैन आदि ने भी सुझाव दिए।

G News Portal G News Portal
73 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.