वरिष्ठ नागरिक देश की धरोहर है उनकी सुरक्षा करना सभी का दायित्व – सवाई माधोपुर
वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की मीटिंग शुक्रवार को ऑनलाइन संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भंवर सेठ द्वारा की गई।
उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मुझे राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ में स्थाई ट्रस्टी बनाकर जो सम्मान दिया गया है उसका असली हकदार वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान के सभी सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए हैं वरिष्ठ जनों से उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। विशेषकर उन्होंने कहा है कि जिन वरिष्ठ जनों द्वारा अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया गया। टीकाकरण करवाएंस साथ ही राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना मैं भी पंजीकरण भी करवाऐ। उन्होंने सरकार से मांग की है इन योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालय को नहीं जोड़ा गया है। उनका जोड़ा जाना आवश्यक है।
इसके साथ ही पेंशनर साथियों से आरजीएचएस योजना का लाभ लेने तथा सरकार से इस योजना में पीपीओ के आधार पर जोड़े जाने की मांग भी की।
मीटिंग के दोरान उन्होने निजी चिकित्सालय के द्वारा कोरोना काल की में की गईलू लूट की भी निंदा की करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित कर उन्होंने निजी चिकित्सालय पर पूर्ण नियंत्रण रखे जाने की मांग की।
प्रदेश के अंतर्गत अनेकों सेवार्थी संस्थाएं हैं जिन्होंने ऑक्सीजन मशीन, यंत्र ,भोजन ,मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि उपलब्ध करवा कर जो सहयोग किया है उसके लिए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की ओर से आभार प्रकट किया। संस्थान के कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार में विशेष सहयोग के लिए सुरेश सोगानी को भी धन्यवाद दीया।
मीटिंग में पाली से डॉ रामलाल द्वारा बताया गया कोरोना काल में वृद्धा आश्रम में बेड, कुष्ठ रोगी आश्रम में दवाएं एवं शहर में निर्धन व्यक्तियों को भोजन इत्यादि की उपलब्ध करवाऐ। इसी प्रकार से अजमेर से सुरेश अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ से देवेंद्र शर्मा, बीकानेर से डॉक्टर एसएन हर्ष, भरतपुर से वीर सिंह कुंतल, झालावाड़ से प्रकाश व्यास, कोटा के डॉक्टर जगदीश, डूंगरपुर से दिनेश श्रीमाली, सवाई माधोपुर से सुरेश सोगानी, सिरोही से खुशवंत त्रिवेदी, उदयपुर से चैसर लाल कच्छावा सहित सभी ने अपने-अपने जिलों में करवाएंगे सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
अंत में संस्थान के दिवंगत हुऐ सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं महामंत्री मदन खटोड़ द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की।